New
Freedom Offer : Get Upto 75% Discount on All Our Online, Pendrive, Test Series & DLP Courses. Valid Till 17th Aug. | Call: 9555124124

मोबाइल ऐप फ्लडवॉच इंडिया का 2.0 संस्करण

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने ‘फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल एप्लिकेशन के संस्करण 2.0 को लॉन्च किया।
  • इसे केंद्रीय जल आयोग द्वारा विकसित किया गया है 
  •  केंद्रीय जल आयोग ने 17 अगस्त, 2023 को फ्लडवॉच इंडिया मोबाइल ऐप का पहला संस्करण जारी किया था।
  • इसे देश में बाढ़ की स्थिति से संबंधित जानकारी और जनता तक वास्तविक समय के आधार पर 7 दिनों तक बाढ़ के पूर्वानुमान को प्रसारित करने के लिए बनाया गया था 
  • पहले संस्करण में 200 पूर्वानुमान स्टेशनों पर बाढ़ के पूर्वानुमानों की जानकारी प्रदान की गई थी। 
  • अब दूसरे संस्करण में अतिरिक्त 392 बाढ़ निगरानी केंद्रों से संबंधित जानकारी प्रदान की जायेगी
  • यह संस्करण देश के 150 प्रमुख जलाशयों की भंडारण स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी भी प्रदान करता है
    • यह इनके निचले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करेगा।
  • यह सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और वास्तविक समय की निगरानी जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करता है। 
  • यह ऐप सभी जानकारी 2 भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में प्रस्तुत करता है 

प्रश्न - ‘फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल एप्लिकेशन किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

(a) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 

(b) इसरो 

(c) केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण आयोग

(d) केंद्रीय जल आयोग

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X