New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

असम का मोइदाम यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में असम के चराइदेव स्थित मोइदम को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
  • यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल होने वाला भारत का 43वां स्थल है।

मोइदम

  • मोइदम’ पिरामिड सरीखी अनूठी टीले नुमा संरचनाएं हैं।
  • इनका इस्तेमाल ताई-अहोम वंश द्वारा अपने राजवंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ दफनाने के लिए किया जाता था। 
  • ताई-अहोम राजवंश ने असम पर लगभग 600 वर्ष तक शासन किया था।
  • ये गौरवशाली अहोम संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं, जो पूर्वजों के प्रति अत्यधिक श्रद्धा रखती है।

प्रश्न - हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया मोइदम स्थल किस राज्य में स्थित है?

(a) मिजोरम 

(b) मेघालय 

(c) असम 

(d) मणिपुर 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR