इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी (Mount Lewotobi Laki-Laki) ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है।
माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी के बारे में
- अवस्थिति : यह पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के फ्लोरेस द्वीप में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत है।
- विशेषता : यह एक जुड़वाँ ज्वालामुखी प्रणाली का हिस्सा है जिसे स्थानीय निवासी नर एवं नारी पर्वत मानते हैं।
- वर्तमान ज्वालामुखी विस्फोट इस प्रणाली के नर हिस्से (लेवोटोबी लाकी लाकी) में हुआ है जबकि नारी पर्वत को लेवोटोबी पेरेम्पुआन के नाम से जाना जाता है।
- वर्गीकरण : इन दोनों पर्वतों को स्ट्रेटोवोलकैनो के रूप में वर्गीकृत किया गया है जो विश्व भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले ज्वालामुखी हैं।
- इनका निर्माण ज्वालामुखी के क्रेटर से बार-बार निकलने वाले लावा की परतों से होता है।
इंडोनेशिया के बारे में
- इंडोनेशिया विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह राष्ट्र है और यहाँ 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।
- यह प्रशांत महासागर के चारों ओर विवर्तनकी भ्रंश रेखाओं की एक ‘घोड़े की नाल’ के आकार की श्रृंखला ‘रिंग ऑफ फायर’ के किनारे स्थित है।
- रिंग ऑफ फायर जापान से दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर बेसिन तक विस्तृत है।
- यह क्षेत्र सक्रिय ज्वालामुखियों से घिरा है जो शक्तिशाली टेक्टॉनिक प्लेटों के ऊपर स्थित हैं। ये प्राय: आपस में टकराते हैं और भूकंपीय गतिविधि उत्पन्न करते हैं।
- इंडोनेशिया के अन्य ज्वालामुखी : माउंट मेरापी, माउंट सिनाबुंग, माउंट रुआंग, माउंट क्राकाटोआ एवं माउंट सेमेरू
