New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

मौसुमी चक्रवर्ती ऑल इंडिया रेडियो की महानिदेशक नियुक्त

Mousumi-Chakraborty

  • हाल ही में मौसुमी चक्रवर्ती को ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
    • ये महानिदेशक के रूप में वसुधा गुप्ता का स्थान लेंगी।
  • मौसुमी चक्रवर्ती 1991 बैच की भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी हैं।

ऑल इंडिया रेडियो (AIR)

  • वर्ष 1927 में, केन्द्रीय स्तर पर प्रसारण सेवा के लिए इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (IBC) की स्थापना की गई। 
  • राज्यस्तरीय प्रसारण सेवा के लिए वर्ष 1930 में, इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (ISBS) की स्थापना की गई।
  • वर्ष 1936 में, ISBS का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो (AIR) कर दिया गया।
  • यह भारत का राष्ट्रीय सार्वजनिक रेडियो प्रसारक है।
  • इसका संचालन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया  जाता है ।
  • वर्तमान में, ऑल इंडिया रेडियो के पास 262 से अधिक रेडियो स्टेशनों का नेटवर्क है
  • यह भारत के 92% क्षेत्र के साथ लगभग पूरी आबादी को कवर करता है।
  • यह 23 भाषाओं और 146 बोलियों में प्रसारण करता है। 
  • इसका एक विदेश सेवा प्रभाग भी है, यह 11 भारतीय और 16 विदेशी भाषाओं में प्रसारण करता है, जो 100 से अधिक देशों तक पहुंचता है।
  • वर्ष 1957 से इसे आकाशवाणी के नाम से जाना जाता है
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR