New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

नागालैंड सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य घोषित

BAGWANI

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में नई दिल्ली में 15वां कृषि नेतृत्व सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में कृषि नेतृत्व पुरस्कार 2024 में नागालैंड को बागवानी में सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया 
  • नागालैंड को यह पुरस्कार बागवानी के विकास के लिए नवीन नीतियों और रणनीतियों को लागू करने में दिया गया।
  • नागालैंड की महिला संसाधन विकास और बागवानी मंत्री साल्होतुओनुओ क्रूस ने पुरस्कार प्राप्त किया।
  • नागालैंड ने तीन बागवानी फसलों के लिए सफलतापूर्वक जी. आई. टैग प्राप्त किया है।
  • ये फसलें नागा मिर्चा, नागा ट्री टमाटर और नागा स्वीट खीरा हैं।
  • कृषि नेतृत्व पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2008 में की गई थी 
  • ये पुरस्कार भारतीय कृषि की उन्नति और ग्रामीण समृद्धि लाने के लिए लोगों और समूहों द्वारा किए गए नेतृत्व और योगदान के लिए दिए जाते  हैं।
  • इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना है जिन्होंने ग्रामीण, सामाजिक, पशुधन और कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR