New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

नामीबिया में जानवरों को मारने का आदेश

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में नामीबिया ने देश में भूख से पीड़ित लोगों को भोजन (मांस) उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न उद्यानों (पार्कों) के हाथियों एवं दरियाई घोड़े सहित 700 से अधिक जंगली जानवरों को मारने की स्वीकृति प्रदान की है।
  • इन पार्कों में नामीब-नौक्लुफ़्ट उद्यान, मंगेती राष्ट्रीय उद्यान, ब्वाबवाटा राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमु राष्ट्रीय उद्यान और नकासा रूपारा राष्ट्रीय उद्यान शामिल हैं।

नामीबिया

  • यह दक्षिणी अफ़्रीका में स्थित एक देश है
  • इसकी सीमा अंगोला, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, जाम्बिया और दक्षिण अफ़्रीका से लगती है।
  • कालाहारी और नामिब, नामीबिया के प्रमुख मरुस्थल हैं 
  • राजधानी - विंडहॉक 
  • मुद्रा – नामीबियाई डॉलर
  • मकर रेखा नामीबिया से होकर गुजरती है  

प्रश्न  - हाल ही में किस देश ने देश में भूख से पीड़ित लोगों को भोजन (मांस) उपलब्ध कराने के लिए जानवरों को मारने का आदेश दिया ?

(a) हैती 

(b) केन्या 

(c) म्यांमार 

(d) नामीबिया

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR