New
The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

नासा का ड्रैगनफ्लाई मिशन

  • हाल ही में नासा ने शनि ग्रह के चंद्रमा ‘टाइटन’ के लिए ड्रैगनफ्लाई रोटरक्राफ्ट मिशन की पुष्टि की है। 
  • यह मिशन जुलाई 2028 में लॉन्च किया जाएगा और वर्ष 2034 तक टाइटन पर पहुँचेगा। 

ड्रैगनफ्लाई मिशन के बारे में:

  • ड्रैगनफ्लाई एक "डुअल क्वाडकॉप्टर" (dual-quadcopter) है जिसे शनि के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन की सतह पर उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह पहली बार है जब नासा किसी अन्य ग्रह पिंड की सतह पर विज्ञान के लिए वाहन उड़ाएगा। 

DRAGON

निर्माण: 

  • ड्रैगनफ्लाई को लॉरेल, मैरीलैंड में जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी (APL) के निर्देशन में डिजाइन और निर्मित किया जा रहा है। 
  • यह नासा के लिए मिशन का प्रबंधन भी करता है।

उद्देश्य:

  • जल अथवा तरल हाइड्रोकार्बन का पता लगाना 
  • टाइटन के सक्रिय मीथेन चक्र की जांच करना
  • वायुमंडल और सतह पर प्रीबायोटिक रसायन विज्ञान का अन्वेषण करना
  • टाइटन पर विभिन्न स्थानों का पता लगाना।

 टाइटन के बारे में

  • टाइटन शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है।
  • इसकी सतह पर तरल पदार्थों के प्रवाह का एक पृथ्वी जैसा चक्र है और यह घने वातावरण वाला एकमात्र चंद्रमा है।
  • गौरतलब है कि, नासा ने पहले भी वर्ष 2005 में ‘ह्यूजेन्स’ नामक एक छोटी प्रोब टाइटन के बादलों में भेजी थी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X