New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर

चर्चा में क्यों

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास को मंजूरी दी 

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर 

  • इसे गुजरात के लोथल में लगभग 400 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। 
  • इसका विकास गुजरात सरकार के सहयोग से सागरमाला परियोजना के तहत केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
  • इसे एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है
  • यहाँ प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक की भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा 

लोथल 

  • यह गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है 
  • लोथल सिंधु घाटी सभ्यता का एकमात्र ज्ञात बंदरगाह शहर है। 
  • यह भोगवा नदी के किनारे स्थित है
    • भोगवा नदी, साबरमती नदी की सहायक नदी है।
  • गुजराती भाषा में लोथल का अर्थ होता है 'मुर्दों का टीला'। 
  • इसकी खोज वर्ष 1952 में एसआर राव ने की थी
  • लोथल दो भागों में विभाजित था - गढ़ या ऊपरी शहर और निचला शहर।
  • यह मनका उद्योग का एक महत्वपूर्ण केंद्र था
  • यहाँ के एक घर से सोने के दाने(Grains), सेलखड़ी की चार मुहरें, सीप एवं तांबे की बनी चूड़ियों और मिट्टी का लेपित जार मिला है।
  • शंख के कार्य करने वाले दस्तकारों व ताम्रकर्मियों के कारखाने भी मिले हैं।
  • यहाँ तीन युग्मित समाधि के भी उदाहरण मिलते हैं। साथ ही, स्त्री-पुरुष शवाधान के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। 
  • अन्य प्राप्त अवशेष – 
    • धान (चावल)
    • फ़ारस की मुहर 
    • घोड़ों की लघु मृण्मूर्तियां 
    • नाव के आकार की दो मुहरें
    • लकड़ी का अन्नागार 
    • अन्न पीसने की चक्की 
    • हाथी दांत तथा पिसाई करने के लिए टुकड़ा 
    • दिशा मापक यंत्र 
    • पक्षी, बैल, खरगोश व कुत्ते की तांबे की आकृतियां
    • मोसोपोटामिया मूल की तीन बेलनाकार मुहरे

प्रश्न  - लोथल किस राज्य में स्थित है ?

(a) हरियाणा 

(b) पंजाब 

(c) राजस्थान 

(d) गुजरात 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR