New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

चर्चा में क्यों

  • राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 82 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी। 
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया है और विद्यार्थियों के जीवन को समृद्ध बनाया है। 

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

  • देश में प्रति वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 
  • यह दिन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पहली बार वर्ष 1962 में मनाया गया था 

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • जन्म - 5 सितंबर, 1888 को मद्रास प्रेसीडेंसी (तमिलनाडु में) में 
  • ये भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे 
  • वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया 
  • इन्हें ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट (1963) से भी सम्मानित किया गया था। 
  • मृत्यु - 17 अप्रैल 1975

प्रश्न  - राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पहली बार कब मनाया गया था ?

(a) वर्ष 1952 

(b) वर्ष 1962

(c) वर्ष 1967 

(d) वर्ष 1972 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR