चर्चा में क्यों?
19 से 22 मार्च, 2025 तक भारत और फ्रांस का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण- 2025 का आयोजन हो रहा है।

प्रमुख बिंदु:
- यह इस नौसैनिक अभ्यास का 23वां संस्करण है।
- इसका आयोजन हिन्द महासागर में हो रहा है।
- ये सतह, धरातल और हवाई क्षेत्र में होगा।
- इसमें शामिल:
- प्रमुख युद्धपोत - विमानवाहक पोत विक्रांत (भारत) और चार्ल्स डी गॉल (फ्रांस)।
- अन्य युद्धक प्लेटफॉर्म - लड़ाकू विमान, विध्वंसक जहाज, फ्रिगेट और स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी।
- उन्नत वायु रक्षा व लड़ाकू अभ्यास-
- फ्रांसीसी राफेल-एम
- भारतीय मिग-29
नौसैनिक अभ्यास वरुण के बारे में:
- परिचय:
- नौसैनिक अभ्यास वरुण भारत और फ्रांस के बीच एक प्रमुख द्विपक्षीय समुद्री युद्धाभ्यास है।
- यह वर्ष 2001 से "वरुण" नाम से आयोजित किया जा रहा है।
- उद्देश्य:
- समुद्री क्षेत्र में संचालनात्मक तालमेल और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना।
- सतह, धरातल और हवाई क्षेत्र में युद्ध कौशल और समन्वय का प्रदर्शन।
प्रश्न: वरुण - 2025 में फ्रांस की नौसेना का कौन सा विमानवाहक पोत हिस्सा ले रहा है?
(a) चार्ल्स डी गॉल
(b) क्लेमेंसौ
(c) फॉश
(d) जीन बार्ट
|