New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

नवीन जिंदल - भारतीय इस्पात संघ के नए अध्यक्ष

Naveen-Jindal

  • हाल ही में नवीन जिंदल को भारतीय इस्पात संघ का अध्यक्ष चुना गया। 
  • नवीन जिंदल औद्योगिक समूह जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष हैं। 
  • ये वर्ष 2004 और 2009 में हरियाणा के कुरूक्षेत्र से लोकसभा सदस्य भी निर्वाचित हो चुके हैं 

इंडियन स्टील एसोसिएशन

  • यह भारत की स्टील उत्पादक कंपनियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष निकाय है
  •  स्थापना -  वर्ष 2014 
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • कार्य - भारतीय इस्पात उद्योग का संरक्षण करना 

भारत में इस्पात उद्योग 

  • भारत के पहले आधुनिक इस्पात संयंत्र (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) की स्थापना जमशेदजी नुसरवानजी टाटा द्वारा वर्ष 1907 में जमशेदपुर, झारखंड में की गयी 
  • भारत, चीन के बाद कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • भारत स्पंज आयरन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • भारत तैयार इस्पात का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

प्रश्न - इंडियन स्टील एसोसिएशन का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(a) जमशेदपुर

(b) नई दिल्ली 

(c) हैदराबाद 

(d) कोलकाता

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR