New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

न्यू डेवेलपमेंट बैंक का नया सदस्य

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, मिस्र न्यू डेवलेपमेंट बैंक (New Development Bank - NDB) में नए सदस्य के रूप में शामिल हुआ है। यह ब्रिक्स देशों के पश्चात् इसमें शामिल होने वाला चौथा सदस्य है।

प्रमुख बिंदु 

  • वर्ष 2021 में एन.डी.बी. के बोर्ड की बैठक में इसकी सदस्यता के विस्तार का निर्णय लिया गया।
  • इसी वर्ष सितंबर में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) तथा उरुग्वे को एन.डी.बी. के सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
  • एन.डी.बी. की स्थापना ब्रिक्स देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) द्वारा वर्ष 2014 में फ़ोर्टालेजा घोषणा के माध्यम से की गई थी।
  • इसका मुख्यालय शंघाई में है। अफ्रीका महाद्वीप हेतु इसका क्षेत्रीय मुख्यालय दक्षिण अफ्रीका में स्थापित किया गया है।  
  • एन.डी.बी. की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी 100 अरब अमेरिकी डॉलर है। इसकी आरंभिक अभिदान (Subscribed) पूंजी 50 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो संस्थापक सदस्यों के मध्य सामान रूप से साझा की गई है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स एवं अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों में बुनियादी ढाँचे और सतत् विकास परियोजनाओं का वित्तपोषण करना है। 
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR