New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

नोबेल पुरस्कार, 2024

चर्चा में क्यों  

  • हाल ही में वर्ष 2024 के चिकित्सा नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई 
  • चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार - विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन 
  • इन्हें यह पुरस्कार माइक्रो आरएनए की खोज के लिए मिला है 

नोबेल पुरस्कार

  • प्रत्येक वर्ष अक्तूबर माह के प्रथम सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। 
  • ये पुरस्कार एक निश्चित क्रम में घोषित किये जाते है, जो इस प्रकार है- सोमवार को चिकित्सा, मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन, गुरूवार को साहित्य, शुक्रवार को शांति एवं सोमवार को अर्थशास्त्र।
  • शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लो (नॉर्वे) में जबकि अन्य सभी नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम (स्वीडन) में प्रदान किये जाते हैं।
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन चार संस्थाओं के द्वारा किया जाता है 
    1. द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज – भौतिकी, रसायन और आर्थिक विज्ञान
    2. द नोबेल असेंबली एट करोलिंस्का इंस्टिट्यूट – चिकित्सा विज्ञान
    3. द स्वीडिश एकेडमी – साहित्य
    4. द नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी  –   शांति पुरुस्कार
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर (अल्फ्रेड नोबेल की पूण्यतिथि) को  प्रदान किये जाते हैं।

प्रश्न  - नोबेल पुरस्कार कब प्रदान किये जाते हैं ?

(a) 10 जून 

(b) 10 अक्तूबर

(c) 10 दिसंबर

(d) 10 जनवरी 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR