New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

महासागर समन्वय तंत्र

(प्रारंभिक परीक्षा : पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे, समसामयिक घटनाक्रम)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3 :
संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन)

संदर्भ 

यूनेस्को के अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग ने समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महासागर समन्वय तंत्र (Ocean Coordination Mechanism : OCM) की शुरुआत की है। 

महासागर समन्वय तंत्र (OCM) के बारे में 

  • क्या है : महासागर संरक्षण के लिए व्यापक  समावेशी एवं टिकाऊ दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए एक सहयोगात्मक ढांचा  
    • यह प्रशांत द्वीप क्षेत्रीय महासागर नीति जैसी पहलों पर आधारित है। 
  • फोकस क्षेत्र : कैरेबियन और उत्तरी ब्राजील शेल्फ 
    • ये दोनों ही क्षेत्र जैव विविधता समृद्ध हैं। उनकी प्रवाल भित्तियाँ और मत्स्य पालन स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करते हैं। 
    • उत्तरी ब्राज़ील शेल्फ़ को एक बड़े समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह 500 से अधिक मत्स्य प्रजातियों का आवास है और तूफानों के खिलाफ एक प्राकृतिक अवरोधक के रूप में कार्य करता है।
  • वित्तपोषण : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के PROCARIBE+ परियोजना के माध्यम से वैश्विक पर्यावरण सुविधा द्वारा वित्तपोषित
  • महत्व : OCM ब्लू कार्बन परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है जो कार्बन भंडारण के लिए तटीय पारिस्थितिकी प्रणालियों का उपयोग करते हैं, जिससे पर्यावरण एवं स्थानीय समुदाय दोनों को लाभ होता है।

महासागर समन्वय तंत्र के प्रमुख उद्देश्य

  • सतत समुद्री संसाधन प्रबंधन : मछली स्टॉक, प्रवाल भित्तियों एवं तटीय आवासों की सुरक्षा के लिए नीतियाँ स्थापित करना
  • अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना : सरकारों, वैज्ञानिकों एवं स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना
  • समावेशी और विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण : प्रभावी संरक्षण रणनीतियों को विकसित करने के लिए पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ एकीकृत करना

यूनेस्को का अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग (The Intergovernmental Oceanographic Commission (IOC) of UNESCO)

  • परिचय : महासागर विज्ञान एवं सेवा में विशेषज्ञता रखने वाला एकमात्र संयुक्त राष्ट्र निकाय 
  • स्थापना : यूनेस्को द्वारा वर्ष 1960 में   
  • मिशन : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना तथा अनुसंधान, सेवाओं एवं क्षमता निर्माण में कार्यक्रमों का समन्वय करना
    • इससे महासागर एवं तटीय क्षेत्रों की प्रकृति व संसाधनों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।  
  • प्रमुख कार्य एवं उद्देश्य : 
    • स्वस्थ महासागर एवं सतत महासागर पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ
    • सुनामी एवं अन्य महासागर-संबंधी खतरों के लिए प्रभावी चेतावनी प्रणाली व तैयारी 
    • जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन और इसके शमन में योगदान 
    • सतत महासागर अर्थव्यवस्था के लिए वैज्ञानिक रूप से आधारित सेवाएँ
    • महासागर विज्ञान के उभरते मुद्दों पर दूरदर्शिता

सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र महासागर विज्ञान दशक (2021-2030)

  • आरंभ : जनवरी 2021
  • समन्वयक : यूनेस्को का अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग
  • उद्देश्य : वैश्विक स्तर पर विभिन्न हितधारकों को अपने पारंपरिक समुदायों के बाहर मिलकर काम करने और सहयोग करने के लिए एक संयोजन ढांचा प्रदान करना 
  • विजन : हमारे इच्छित महासागर के लिए आवश्यक विज्ञान की जरुरत (The Science We Need for the Ocean We Want) 
  • मिशन : सतत विकास के लिए परिवर्तनकारी महासागर विज्ञान समाधान, लोगों एवं हमारे महासागर को जोड़ना (Transformative ocean science solutions for sustainable development, connecting people and our ocean)
  • महासागर दशक की दस चुनौतियाँ : 
    • समुद्री प्रदूषण को समझना और उससे निपटना 
    • पारितंत्र और जैव विविधता की सुरक्षा एवं उसे बहाल करना 
    • सतत रूप से वैश्विक आबादी का पोषण करना 
    • एक सतत, लचीली एवं न्यायसंगत महासागर अर्थव्यवस्था का विकास 
    • जलवायु परिवर्तन के लिए महासागर-आधारित समाधान अनलॉक करना 
    • महासागरीय एवं तटीय जोखिमों के लिए समुदाय का लचीलापन बढ़ाना 
    • वैश्विक महासागर अवलोकन प्रणाली का सतत रूप से विस्तार 
    • महासागर के डिजिटल प्रतिनिधित्व का निर्माण करना
    • सभी के लिए कौशल, ज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं भागीदारी
    • महासागर के साथ मानवता के संबंध को बहाल करना 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR