New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

ऑपरेशन सद्भाव

चर्चा में क्यों ?

  • भारत ने टाइफून यागी से प्रभावित म्यांमार, लाओस और वियतनाम की मदद के लिए ऑपरेशन सद्भाव लॉन्च किया। 

ऑपरेशन सद्भाव

  • इसके तहत, दक्षिणपूर्व एशियाई देशों को टाइफून यागी के विनाशकारी प्रभाव से निपटने में मदद के लिए भारत ने मानवीय राहत सहायता भेजी।
  • भारत ने सूखा राशन, कपड़े और दवाओं सहित 10 टन सहायता नौसैनिक जहाज आईएनएस सतपुड़ा पर म्यांमार भेजी गई।
  • भारतीय वायु सेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने लाओस तक 10 टन राहत सामग्री पहुंचाई, जबकि वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी जा रही है।
  • ऑपरेशन सद्भाव भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के अनुरूप है 

टाइफून यागी

  • टाइफून यागी दक्षिण चीन सागर में विकसित हुआ था।
  • इसे इस वर्ष बेरिल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात माना जा रहा है। 
  • यागी की उत्पत्ति पलाऊ से एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में हुई थी। 
  • इसे जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) द्वारा यागी नाम दिया गया।
  • इसके कारण वियतनाम में 143 लोगों की मृत्य हो गई तथा लगभग  210,000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गई 

प्रश्न  - हाल ही में भारत ने टाइफून यागी से प्रभावित देशों की मदद के लिए कौन सा ऑपरेशन लॉन्च किया ?

(a) ऑपरेशन सद्भावना 

(b) ऑपरेशन सहयोग 

(c) ऑपरेशन साध्यता

(d) ऑपरेशन सद्भाव

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR