New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

पराग्वे बना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वाँ सदस्य

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में पराग्वे, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 100वाँ पूर्ण सदस्य बन गया 

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 21वें सम्मेलन के दौरान हुई थी 
  • इसका मुख्यालय गुरुग्राम(हरियाणा) में है 
  • इसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है 
  • यह अपने सदस्य देशों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने के साधन के रूप में सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देता है  
  • 119 देश अब तक अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
  • इनमें से 100 ने अनुसमर्थन प्रक्रिया पूरी कर ली है और पूर्ण सदस्य बन गए हैं। 
  • स्पेन मई 2024 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में 99वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ।

PARAGUE

पराग्वे

  • यह एक दक्षिण अमेरिकी देश है 
  • इसकी सीमा अर्जेंटीना , बोलीविया और ब्राजील से लगती है 
  • यह एक स्थल-रुद्ध देश है 
  • मकर रेखा, पराग्वे से होकर गुजरती है 
  • राजधानी – असुन्सियोन
  • मुद्रा – गुआरानी

प्रश्न - पराग्वे की सीमा निम्नलिखित में से किस देश से नहीं लगती है ?

(a) अर्जेंटीना 

(b) बोलीविया 

(c)  ब्राजील 

(d) चिली 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR