New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

प्लैनेट ऑन द मूव रिपोर्ट 

हाल ही में, प्लैनेट ऑन द मूव रिपोर्ट जारी की गई। 

प्लैनेट ऑन द मूव रिपोर्ट के बारे में

  • क्या है : प्रवासन, पर्यावरण परिवर्तन एवं संघर्ष पर आधारित एक रिपोर्ट 
  • जारीकर्ता : अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा
    • यह आई.यू.सी.एन. सी.ई.ई.एस.पी. (IUCN CEESP) टास्क फोर्स का एक प्रकाशन है जो IUCN का पर्यावरणीय, आर्थिक एवं सामाजिक नीति आयोग (CEESP) है। 
  • उद्देश्य : प्रवास, संरक्षण, विकास, मानवीय सहायता, कानून एवं नीति, संघर्ष-संवेदनशील दृष्टिकोण और पर्यावरण शांति निर्माण से संबंधित विभिन हितधारकों को एक साथ लाना
  • रिपोर्ट के फोकस क्षेत्र 
    • मानव व अन्य प्रजातियों के प्रवास एवं वैश्विक पर्यावरणीय परिवर्तन के संदर्भ में उनके परस्पर प्रभाव को समझने के लिए समग्र दृष्टिकोण 
    • प्रवासन, पर्यावरण परिवर्तन एवं संघर्ष पर संरक्षण की पुनःकल्पना
    • संरक्षण समुदाय के लिए अपनी सहभागिता के दायरे को बढ़ाने के लिए कार्रवाई का आह्वान 
  • विस्थापन के प्रभाव  
  • मानव और अन्य सभी प्रजातियों के जबरन विस्थापन के परिणामस्वरूप पूरे प्रवास क्षेत्र अर्थात उत्पत्ति, पारगमन एवं गंतव्य स्थान पर पर्यावरणीय व सामाजिक प्रभाव होते है जो निम्नलिखित हैं : 
    • हिंसक संघर्ष को बढ़ावा  
    • गरीबी का बढ़ना 
    • पर्यावरण परिवर्तन में वृद्धि बढ़ावा 
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में वृद्धि आदि। 
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR