प्रारम्भिक परीक्षा – पोबितोरा राष्ट्रीय उद्यान मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 |
संदर्भ
- यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के मोरीगांव जिले में स्थित है। राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी से लगभग 48 किमी दूर स्थित है।

प्रमुख बिंदु
- यह ब्रह्मपुत्र नदी और मायोंग गांव के पास स्थित है।
- यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के 38.80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है जिसमें से 16 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गैंडा का निवास स्थान है।
- इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1971 में एक आरक्षित वन और वर्ष1987 में एक वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।
- यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के ब्रह्मपुत्र नदी से प्रभावित समतल बाढ़ के मैदानों और राजा मायोंग पहाड़ी को कवर करता है।
पोबितोरा राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव :
- पोबितोरा मुख्य रूप से एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। गैंडे के अतिरिक्त यहाँ अन्य जानवर तेंदुआ, जंगली सूअर, बार्किंग हिरण, जंगली भैंस आदि वन्यजीव पाये जाते हैं।
- इस वन्यजीव अभयारण्य में, लगभग 93 गैंडे हैं जो लगभग 16 वर्ग किमी क्षेत्र में रहते हैं।
- इन गैंडो की पिछले छह वर्षों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- इस वन्यजीव अभयारण्य में 2000 से अधिक प्रवासी पक्षी तथा विभिन्न प्रकार के सरीसृप पाये जाते हैं।
असम में पाये जाने वाले प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान :

- ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
- मानस राष्ट्रीय उद्यान
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
- डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
- पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य
- बुराचापोरी और लाओखोवा वन्यजीव अभयारण्य
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- असम में पाये जाने वाले राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
- जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान
- ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
- डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
उपर्युक्त में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं
उत्तर - (b)
मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान में क्या अंतर होता है? व्याख्या कीजिए।
|
स्रोत : THE HINDU