New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 5 May, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 11 May, 5:30 PM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

प्वाइंट नेमो: पृथ्वी का सबसे एकांत स्थान

(प्रारंभिक परीक्षा : विश्व का भूगोल)

  • परिचय : प्वाइंट नेमो (Point Nemo) में दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित पृथ्वी का सबसे दूरस्थ स्थल है जो किसी भी मानव-आबादी वाले स्थल से हज़ारों किलोमीटर दूर है। 
    • इसे ‘दुर्गमता का महासागरीय ध्रुव’ (Oceanic Pole of Inaccessibility) भी कहा जाता है।
  • अवस्थिति : यह बिंदु दक्षिणी प्रशांत महासागर में दक्षिण अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच अवस्थित है।
  • निकटतम स्थल : यह भूमि से लगभग 2,688 किलोमीटर दूर है इसके सबसे निकटतम स्थलों में ड्यूसी द्वीप (पिटकेर्न द्वीप समूह),मोटू नुईद्वीप (ईस्टर द्वीपों में से एक) और माहेर द्वीप (अंटार्कटिका) शामिल हैं। 
  • खोज और नामकरण: इसे वर्ष 1992 में एक क्रोएशियन-कैनेडियन सर्वे इंजीनियर HrvojeLukatela ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की सहायता से खोजा था।
    • यह नाम प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक Jules Verne के उपन्यास "20,000 Leagues Under the Sea" के एक पात्र कैप्टन नेमो से प्रेरित है।
  • उपयोग : इसका उपयोग अक्सर स्पेसक्राफ्ट ग्रेवयार्ड के रूप में किया जाता है, जहाँ पुराने उपग्रहों और स्पेस स्टेशनों को गिराया जाता है।

अन्य प्रमुख बिंदु 

  • वैज्ञानिकों के अनुसार यहाँ जीवन के संकेत बहुत कम हैं।
  • कुछ शोधों के अनुसार यह क्षेत्र "HADS" (High Nutrient, Low Chlorophyll) समुद्री क्षेत्र है, यानी यहाँ पोषक तत्व तो हैं लेकिन पादप प्लवक (phytoplankton) बहुत कम हैं।
  • यह स्थान वैज्ञानिकों, जलवायु विशेषज्ञों और समुद्र-वैज्ञानिकों के लिए शोध का महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

महत्त्व  

  • जलवायु परिवर्तन और समुद्र विज्ञान के अध्ययन के लिए उपयुक्त स्थल
  • अंतरिक्ष मलबे को सुरक्षित ढंग से गिराने का स्थान
  • पृथ्वी के दूरस्थ और जैविक रूप से निर्धन क्षेत्रों के रहस्यों को जानने का माध्यम
  • मानव गतिविधियों से मुक्त एकमात्र शुद्ध समुद्री क्षेत्र
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR