New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम किया गया

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में केंद्र सरकार ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम करने का निर्णय लिया है। 
  • यह निर्णय प्राचीन श्री विजय साम्राज्य से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।

पोर्ट ब्लेयर

  • यह वर्तमान समय में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी है 
  • प्राचीन काल में चोल राजवंश में यह नौसेना का केंद्र हुआ करता था.
  • स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार यहां तिरंगा फहराया था.
  • वीर सावरकर को यहां स्थित सेल्यूलर जेल में रखा गया था.
  • स्वाधीनता संग्राम के समय प्रमुख सेनानियों को काला पानी की सजा के रूप में पोर्ट ब्लेयर में रखा जाता था.

श्री विजय साम्राज्य 

  • यह सुमात्रा (इंडोनेशिया) द्वीप पर स्थित एक साम्राज्य था
  • इसका शासनकाल 7वीं से 13वीं शताब्दी के बीच था 
  • यह एक शक्तिशाली नौसेना बल वाला प्रमुख व्यापारिक साम्राज्य था.
  • इसने दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिकांश भाग पर शासन किया 

प्रश्न - श्री विजय साम्राज्य किस देश से संबंधित था ?

(a) श्रीलंका 

(b) नेपाल 

(c) भूटान 

(d) इंडोनेशिया

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR