New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना डैशबोर्ड

चर्चा में क्यों

हाल ही में, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना- प्रबंधन सूचना प्रणाली (PMMSY-MIS) डैशबोर्ड को लॉन्च किया है।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जिला स्तर पर एम.आई.एस. में डाटा संग्रहित किया जाता है, जिससे यह प्लेटफॉर्म पी.एम.एम.एस.वाई. योजना की प्रगति का एक संकेतक है।
  • इस सूचना का उपयोग समन्वय, अंतराल विश्लेषण (Gap Analysis) और सुधारात्मक कार्रवाई करने में किया जाता है।

डैशबोर्ड का उद्देश्य 

  • पी.एम.एम.एस.वाई. योजना की गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और सभी भाग लेने वाले राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उनकी प्रगति का आकलन करना। 
  • सूचित निर्णय लेने के लिये सूचना का रणनीतिक उपयोग करना। 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

आरंभ- मई 2020 में

उद्देश्य- मछुआरों एवं अन्य हितधारकों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करते हुए मत्स्य पालन क्षेत्र के केंद्रित एवं समग्र विकास को समर्पित

लक्ष्य : वित्त वर्ष 2018-19 के 137.58 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन को लगभग 9% की औसत वार्षिक वृद्धि दर के साथ वर्ष 2024-25 तक 220 लाख मीट्रिक टन करना 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR