New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

प्रीति सूदन बनीं संघ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में प्रीति सूदन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया 
  • ये आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की IAS अधिकारी हैं
  • ये वर्ष  2022 से UPSC की सदस्य हैं 
  • UPSC के अध्यक्ष के रूप में ये मनोज सोनी का स्थान लेंगी 
  • मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने पहले ही इस्तीफा दे दिया था

संघ लोक सेवा आयोग 

  • संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) भारत की केंद्रीय भर्ती संस्था है। 
  • यह अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सेवाओं व केंद्र प्रशासित क्षेत्रों की लोक सेवाओं में नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन करती है।
  • यह एक संवैधानिक निकाय है
  • UPSC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
    • ये राष्ट्रपति को ही लिखित त्यागपत्र देकर अपने पद से इस्तीफा दे सकता है। 
  • इन्हें राष्ट्रपति के आदेश से ही पद से हटाया जाता है 
  • UPSC के अध्यक्ष या किसी सदस्य को पद से हटाया जा सकता है यदि - 
    • उसे दिवालिया घोषित किया गया हो 
    • वह अपने कार्यकाल के दौरान अपने पद के कर्तव्यों के बाहर किसी भी वेतन वाले रोजगार में संलग्न होता है।
    • राष्ट्रपति की राय में वह मानसिक या शरीर दुर्बलता की बजह से पद पर बने रहने के लिये अयोग्य हो
  • UPSC का कोई भी सदस्य 6 वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो अपने पद पर रहेगा।
  • UPSC का अध्यक्ष अपने कार्यकाल के बाद भारत सरकार या किसी राज्य की सरकार के अधीन किसी और नौकरी का पात्र नहीं हो सकता।

प्रश्न - UPSC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है ?

(a) राष्ट्रपति 

(b) प्रधानमंत्री 

(c) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री 

(d) भारत का मुख्य न्यायाधीश

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR