New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान

चर्चा में क्यों 

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को मंजूरी दी।
  • उद्देश्य -
    •  जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना
    • भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल को भरना 
    • जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित करना  
  • बजट  - 79,156 करोड़ रुपये (केंद्रीय हिस्सा: 56,333 करोड़ रुपये और राज्य हिस्सा: 22,823 करोड़ रुपये) 
  • इसमें 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय बहुल 549 जिले और 2,740 ब्लॉक के 63,000  गांव शामिल होंगे
  • इससे  5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभ होगा।
  • इस मिशन में 25 कार्यक्रम शामिल हैं, जिन्हें 17 मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। 

प्रश्न  - प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान में कुल कितने गांव शामिल होंगे ?

(a) 50,000  गांव

(b) 60,000  गांव

(c) 63,000  गांव

(d) 73,000  गांव

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR