New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

पंजाब के मुख्यमंत्री को लेप्टोस्पायरोसिस

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित हो गए.

लेप्टोस्पायरोसिस

  • लेप्टोस्पायरोसिस एक जूनोटिक (पशुजन्य) जीवाणु जनित रोग है 
  • यह लेप्टोस्पाइरा इंटेरोगन्स, या लेप्टोस्पाइरा जीवाणु के कारण होता है।
  • यह जानवरों में फैलने वाला एक संक्रामक रोग है। 
  • यह संक्रमित जानवर, मिट्टी और गंदे पानी से हो सकती है.
  • इसके वाहकों में चूहे, मवेशी, सूअर और कुत्ते शामिल हैं। 
    • यह संक्रमित होने वाले जानवरों के मूत्र में पाया जाता है.
  • यह कभी-कभी कुछ पर्यावरणीय स्थितियों में मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकता है।
  • यह मुख्य रूप से गर्म और आर्द्र देशों में देखा जाता है।
  • भारत में मानसून की शुरुआत होने के साथ लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसे रैट फीवर के नाम से भी जाना जाता है 
  • इसके लक्षण डेंगू, मलेरिया और हेपेटाइटिस के समान ही होते हैं।
  • सामान्य लक्षण - बुखार, मांसपेशियों में दर्द (Myalgia) एवं सिरदर्द 
  • लेप्टोस्पायरोसिस का उपचार न होने की स्थिति में यह आंतरिक अंगों को तेज़ी से नुकसान पहुंचा सकता है
  • इसके कारण इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। 
  • इस बीमारी में मृत्यु दर उच्च होती है।
  • लेप्टोस्पायरोसिस के हर साल क़रीब 10 लाख मामले आते हैं और इस दौरान 60 हज़ार लोगों की मौत हो जाती है
  • चावल व गन्ना की खेती में लगे लोग, किसान, सीवर के कर्मचारी, पशु चिकित्सक, डेयरी कर्मचारी एवं सैन्य कर्मचारी आदि इससे प्रभावित हो सकते हैं।

प्रश्न  - हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री लेप्टोस्पायरोसिस से पीड़ित हो गए ?

(a) उत्तर प्रदेश 

(b) बिहार 

(c) केरल 

(d) पंजाब

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR