New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025

चर्चा में क्यों?

  • केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  "पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025" का उद्घाटन किया।

प्रमुख  बिंदु:

  • इसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), नई दिल्ली में 22 से 24 फरवरी 2025 तक किया गया।
  • इस वर्ष मेले की थीम है- "उन्नत कृषि-विकसित भारत"
  • इसका मुख्य उद्देश्य किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को एक मंच प्रदान करना है।
    • जहां वे नवीनतम कृषि तकनीकों, अनुसंधान और नवाचारों से अवगत हो सकें।
  • इस उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों को "अन्नदाता से उद्यमी" बनने का आह्वान किया गया और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर जोर दिया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI):

  • इसे आमतौर पर "पूसा संस्थान" के नाम से जाना जाता है।
  • यह भारत का प्रमुख कृषि अनुसंधान संस्थान है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1905 में ब्रिटिश शासन के दौरान पूसा, बिहार में हुई।
  • वर्ष 1936 में इसे नई दिल्ली स्थानांतरित किया गया, जहाँ यह वर्तमान में स्थित है।
  • यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अधीन कार्य करता है।
  • यह देश में कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

प्रश्न. पूसा कृषि विज्ञान मेला-2025 की थीम क्या थी?

(a) आत्मनिर्भर कृषि

(b) किसानों की समृद्धि

(c) उन्नत कृषि-विकसित भारत

(d) हरित क्रांति 2.0

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR