चर्चा में क्यों?
हाल ही में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए महामारी की तैयारियों पर क्वाड कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

क्वाड कार्यशाला का आयोजन के बारे में:
- शुरुआत : 17 से 19 मार्च
- आयोजन : नई दिल्ली में
- प्रतिभागी:
- क्वाड राष्ट्र: भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया।
- अन्य 15 देश: हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देश।
- अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन: 36 प्रतिनिधि शामिल।
- उद्देश्य:
- वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालीन ढांचे को मजबूत करना।
- उभरती महामारियों के प्रति समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।
- बहु-क्षेत्रीय दृष्टिकोण से "वन हेल्थ" का कार्यान्वयन।
क्वाड (QUAD) के बारे में:
- पूरा नाम Quadrilateral Security Dialogue है।
- यह चार देशों-भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक रणनीतिक समूह है।
- उद्देश्य:
- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समावेशी माहौल को बढ़ावा देना।
- समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को मजबूत करना।
- आतंकवाद और साइबर सुरक्षा के खिलाफ सहयोग बढ़ाना।
- महामारी, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर संयुक्त प्रयास करना।
प्रश्न: क्वाड (QUAD) समूह में कौन-कौन से देश शामिल हैं?
(a) भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया
(b) भारत, रूस, जापान, फ्रांस
(c) अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, कनाडा
(d) भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया
|