New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनी

चर्चा में क्यों?

  • रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली की चौथी महिला और 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • उनके साथ छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।
  • इन सभी को एनसीटी दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

rekha gupta

रेखा गुप्ता 

  • पहली बार शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बनी है।
  • वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और महासचिव रह चुकी हैं।
  • दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य भी रह चुकीं है। 
  • एमएलए बने से पहले वह  दिल्ली नगर निगम के सदस्य के रूप में भी चुनी जा चुकी हैं।

दिल्ली की चौथी और भारत की 18वीं महिला मुख्यमंत्री:

  • रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी है।
  • वह भारत में 18वीं महिला मुख्यमंत्री बनी है।
  • सुचेता कृपलानी भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। 
    • वह 1963-1967 तक संयुक्त प्रांत (बाद में उत्तर प्रदेश) की मुख्यमंत्री रहीं।

दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री

  • सुषमा स्वराज (12 अक्टूबर 1998- 03 दिसंबर 1998)
    • भाजपा की दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं 
    • 52 दिनों की सबसे कम अवधि के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड
  • शीला दीक्षित (03 दिसंबर 1998-28 दिसंबर 2013)
    • काँग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री बनी।
    • दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड 
  • आतिशी  मार्लेना (21 सितंबर 2024- 19 फरवरी 2025)। 
    • दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री। 

दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025:

  • तारीख : 5 फरवरी 2025 
  • विधानसभा सीट : 70
  • परिणाम : भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीतीं  

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के प्रावधान:

  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है।
  • यह तीन केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है, जिनकी निर्वाचित विधान सभा है। 
  • अन्य निर्वाचित विधान सभा:
    • पुडुचेरी और जम्मू और कश्मीर 
  • दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के प्रावधान:
    • 66वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1991 द्वारा संविधान में अनुच्छेद 239एए और 239एबी जोड़ा
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
    • मंत्रियों की अधिकतम संख्या : कुल सदस्यों के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं इस प्रकार यह 7 से अधिक नहीं 

प्रश्न : रेखा गुप्ता दिल्ली की कौन से नंबर की महिला मुख्यमंत्री बनी है?

(a)  पहली

(b) दूसरी

(c) चौथी

(d) पांचवीं

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X