New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

सखी (SAKHI) ऐप

  • इसे विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) द्वारा विकसित किया गया है 
  • इसका पूरा नाम Space-borne Assistant and Knowledge Hub for Crew Interaction है।
  • यह गगनयान अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए -
    • नॉलेज हब के रूप में कार्य करेगा।
    • अंतरिक्ष यात्री वॉयस रिकॉर्ड, टेक्स्ट और चित्रों सहित कई प्रारूपों में मिशन पर संवाद बनाए रख सकते हैं।
    • उन्हें पृथ्वी पर स्थित सेंटर से जुड़े रहने में मदद करेगा।
    •  उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेगा।
    • उनके आहार और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रखेगा

गगनयान अंतरिक्ष मिशन

  • यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है।
  • इसका उद्देश्य पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन शुरू करने के लिए स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन करना है।
  • इस मिशन के तहत 3 लोगों के दल को 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  • इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यान पृथ्वी से 300-400 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाएगा।
  • इसके बाद इस अंतरिक्ष यान को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा।
  • इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा वर्ष 2025 में लॉन्च किए जाने की योजना है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR