New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

प्रभा वर्मा को सरस्वती सम्मान

Prabha-Verma

  • प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्वती सम्मान प्रदान किया गया  
  • इन्हें यह पुरस्कार उपन्यास “रौद्र सात्विकम” के लिए दिया गया 
  • इस उपन्यास को वर्ष 2022 में प्रकाशित किया गया था। 

प्रभा वर्मा 

  • इनका जन्म वर्ष 1959 में तिरुवल्ला, केरल में हुआ था। 
  • यह अंग्रेजी और मलयालम भाषा के कवि और उपन्यासकार हैं। 
  • प्रमुख पुस्तकें - “ सौपर्णिका, अर्कपूर्णिमा, श्यामा माधवम, चंदना नाज़ी, आर्द्रम, और कनाल चिलम्बु आदि। 

सरस्वती सम्मान:-

  • यह पुरस्कार केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1991 में की गई थी। 
  • यह प्रति वर्ष किसी भारतीय नागरिक को उसके द्वारा किसी भारतीय भाषा में लिखी गई साहित्यिक कृति के लिए दिया जाता है। 
  • इसमें एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और 15 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाता है। 

केके बिड़ला फाउंडेशन 

  • केके बिड़ला फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1991 में प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला द्वारा की गई थी। 
  • इसका उद्देश्य भारतीय साहित्य को बढ़ावा देना है। 

इस फाउन्डेशन द्वारा प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार 

  • सरस्वती सम्मान (15 लाख रुपये) :- किसी भी भारतीय भाषा में गद्य/पद्य रचना के लिए
  • व्यास सम्मान (4 लाख रूपये):- हिन्दी भाषा में गद्य/पद्य रचना के लिए
  • बिहारी पुरस्कार ( 2.5 लाख रूपये):- हिन्दी/राजस्थानी में गद्य/पद्य रचना के लिए ( केवल राजस्थान के मूल निवासी लेखक के लिए )
  • शंकर पुरस्कार (1.5 लाख रूपये) :- भारतीय दर्शन, संस्कृति या कला पर हिन्दी भाषा में रचना के लिए
  • वाचस्पति पुरस्कार (1 लाख रूपये) :- संस्कृत में किसी भी रचना के लिए
  • घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार (1.5 लाख): - 50 वर्ष या इससे कम आयु के वैज्ञानिकों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR