New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

शंघाई सहयोग संगठन स्टार्टअप फोरम, 2024

sco

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) स्टार्टअप फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन 19 मार्च, 2024 को नई दिल्ली में किया गया।
  • इसका उद्देश्य SCO सदस्य देशों के बीच नवाचार को बढ़ावा देना तथा रोज़गार उत्पन्न करना है। 
  • यह आयोजन सहयोग तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने व SCO देशों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर केंद्रित है। 
  • इसमें SCO सदस्य देशों में स्टार्टअप के लिए नोडल एजेंसियां, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और राजनयिक शामिल होते हैं। 

शंघाई सहयोग संगठन (SCO)

Shanghai-Cooperation-Organization

  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
  • इसका गठन जून 2001 में शंघाई(चीन) में किया गया था।
  • SCO के गठन से पहले शंघाई फाइव नाम का एक संगठन था। 
    • कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस और ताजिकिस्तान शंघाई फाइव के सदस्य थे।
  • वर्ष 2001 में उज़्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद शंघाई फाइव का नाम बदलकर शंघाई सहयोग संगठन कर दिया गया।
  • 2017 में भारत तथा पाकिस्तान को इस संगठन का सदस्य बनाया गया।
  • वर्ष 2021 में ईरान को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
  • रूसी तथा मंडारिन SCO की आधिकारिक भाषाएँ हैं।
  • SCO की अध्यक्षता सदस्य देशों द्वारा रोटेशन के आधार पर एक-एक वर्ष के लिए की  जाती है। 
  • यह संगठन दुनिया की लगभग 42% आबादी, 22% भूमि क्षेत्र और 20% सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिनिधित्व करता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR