New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

सेनेगल के नए राष्ट्रपति - बसीरू डियोमाये फेय

president

  • हाल ही में अफ्रीकी देश सेनेगल में हुए राष्ट्रपति का चुनाव में बसीरू डियोमाये फेय को राष्ट्रपति नामित किया गया। 
  • यह राजनीतिक दल पेस्टिफ़ के सदस्य हैं। 
  • यह अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम आयु (44 वर्ष)के निर्वाचित राष्ट्रपति बने हैं।

सेनेगल (Senegal)

senegal

  • यह पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। 
  • वर्ष 1960 में फ्रांस से आजादी के पश्चात् इसे एक स्वतंत्र देश घोषित किया गया।
  • सीमावर्ती देश – गाम्बिया, मॉरिटानिया, माली, गिनी और गिनी-बिसाऊ
  • राजधानी - डकार
  • मुद्रा - पश्चिम अफ्रीकी CFA फ्रैंक
  • भाषा – फ़्रेंच
  • मुख्य फसल - मूंगफली 
  • यह देश सेनेगल-मॉरिटानियन बेसिन नामक निचले क्षेत्र में स्थित है।
  • मुख्य नदियां - सेनेगल, सलौम, गाम्बिया आदि।
    • सेनेगल नदी सेनेगल और मॉरिटानिया के बीच सीमा का निर्माण करती है 
  • वनस्पति - अर्धशुष्क घास के मैदान और उष्णकटिबंधीय वर्षावन का मिश्रित रूप

प्रश्न – सेनेगल के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये  

  1. इसकी सीमा मॉरिटानिया, माली, गिनी, गिनी-बिसाऊ और कैमरुन से लगती है।
  2. यह सेनेगल-मॉरिटानियन बेसिन नामक निचले क्षेत्र में स्थित है।
  3. सेनेगल नदी सेनेगल और मॉरिटानिया के बीच सीमा का निर्माण करती है 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b)केवल 2 और 3

(c) 1 और 2

(d)1, 2 और 3

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR