New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

सेंटिनल-1सी उपग्रह 

प्रारंभिक परीक्षा

(सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 1 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में यूरोपियन यूनियन के कॉपरनिकस पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम के तहत सेंटिनल-1सी उपग्रह (Sentinel-1C satellite) को फ्रेंच गुयाना से वेगा-सी (Vega-C) रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।

Sentinel-1C-satellite

सेंटिनल-1सी उपग्रह के बारे में 

  • सेंटिनल-1सी, सेन्टीनल 1 का उन्नत संस्करण है  जो पृथ्वी के बदलते पर्यावरण का अवलोकन करने के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली रडार इमेजरी प्रदान करता है।  
  • सेंटिनल-1सी, सेंटिनल मिशन का पहला उपग्रह है जो स्वचालित पहचान प्रणाली (Automatic Identification System) पेलोड से सुसज्जित है। 
    • जिससे यह यातायात प्रबंधन में सुधार, टकरावों से बचने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जहाजों की निगरानी करके समुद्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम होगा।
  • इस प्रणाली में चार ऑनबोर्ड एंटीना शामिल हैं जो जहाजों द्वारा प्रेषित संकेतों को कैप्चर करने में अनुकूलन करता है। 
    • इसमें जहाज की पहचान, स्थान और मार्ग की दिशा जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं जिससे जहाजों की सटीक ट्रैकिंग संभव हो पाती है।

space

वेगा-सी रॉकेट के बारे में 

  • वेगा-सी एक चार-चरण वाला 115 फीट (35 मीटर) ऊंचा रॉकेट है। 
  •  इसके पहले तीन चरण ठोस-रॉकेट प्रणोदक द्वारा संचालित होते हैं, जबकि इसका चौथा चरण सटीक कक्षीय प्रविष्टि के लिए तरल प्रणोदक का उपयोग करता है।
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के अनुसार, वेगा-सी रॉकेट लगभग 800 किग्रा. पेलोड को वहन करते हुए उपग्रहों को विभिन्न ऊंचाइयों पर कक्षाओं में स्थापित कर सकता है। 
  • यह प्रक्षेपण वेगा-सी की ‘उड़ान पर वापसी’ (return to flight),को भी चिह्नित करता है, जो अंतरिक्ष तक यूरोप की स्वतंत्र पहुँच को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR