New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शब्द पोर्टल

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग (Commission for Scientific and Technical Terminology : CSTT ) ने शब्द पोर्टल की शुरूआत की है।

क्या है शब्द पोर्टल 

  • ‘शब्द’ पोर्टल सभी 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में तकनीकी शब्द उपलब्ध कराता है।
  • वर्तमान में पोर्टल पर सर्च करने पर लगभग 22,00,000 शब्दों वाली कुल 322 शब्दावलियाँ उपलब्ध हैं। इसका लक्ष्य अंतिम रूप से 450 शब्दावलियाँ उपलब्ध कराना है। 
  • इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपयोगकर्ता भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली के समान शब्दों को खोज पाएंगे। 
  • यह भारतीय भाषाओं में चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग सहित तकनीकी शिक्षा को उपलब्ध कराने के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

सी.एस.टी.टी. के बारे में 

  • स्थापना : वर्ष 1961
  • उद्देश्य : हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दों को विकसित व परिभाषित करना  
  • अन्य कार्य : प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागीय शब्दावलियों का भी प्रकाशन करना 
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR