New
The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

शक्सगाम घाटी

संदर्भ

हाल ही में भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित शक्सगाम घाटीमें चीन द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किया है।

Shaksgam_Valley

शक्सगाम घाटी के बारें में:

  • शक्सगाम घाटी ऐतिहासिक रूप से भारत का हिस्सा होने के साथ-साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाती है।
    • यह चीन के शिनजियांग प्रांत और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती है।
  • इसकी सीमा उत्तर में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) के झिंजियांग प्रांत, दक्षिण और पश्चिम में PoK के उत्तरी क्षेत्रों और पूर्व में सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र से लगती है।
  • 5000 वर्ग किलोमीटर में फैली यह घाटी PoK के हुंजा-गिलगित क्षेत्र का हिस्सा है। जिसे वर्ष 1963 में पाकिस्तान ने चीन के साथ एक समझौते के तहत चीन को सौंप दिया था।
    • इस समझौते ने काराकोरम राजमार्ग की नींव रखी, जिसे वर्ष 1970 के दशक में चीनी और पाकिस्तानी इंजीनियरों ने संयुक्त रूप से बनाया था।

भारत के लिए चिंता

  • शक्सगाम घाटी, विशेष रूप से अघिल दर्रे के पास चीन के सड़क बनाने के हालिया प्रयास, भारत की सुरक्षा के लिए चिंताएँ बढ़ाते हैं।
    • ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस द्वारा प्रकशित सैटेलाइट तस्वीरों में चीन द्वारा शक्सगाम घाटी के अघिल दर्रे पर सड़क बनाने प्रयासों की पुष्टि हुई है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X