New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 March, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30 March, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 March, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30 March, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

शर्ली बोचवे राष्ट्रमंडल महासचिव का पद संभालने वाली पहली अफ्रीकी महिला

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में शर्ली बोचवे ने राष्ट्रमंडल की 7वीं महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया 
  • वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली अफ्रीकी महिला हैं।

अनुभव और पृष्ठभूमि:

  • सुश्री बोचवे को कूटनीति, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, शासन और सार्वजनिक सेवा में 20 वर्षों का नेतृत्व अनुभव है।
  • इन्होंने जनवरी 2017 से जनवरी 2024 तक घाना की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वह घाना की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की सदस्य भी थीं।

राष्ट्रमंडल महासचिव की भूमिका:

  • महासचिव का चयन राष्ट्रमंडल नेताओं द्वारा किया जाता है और वह अधिकतम चार वर्ष के दो कार्यकाल तक सेवा दे सकता है।
  • महासचिव की प्रमुख जिम्मेदारियाँ:
    • राष्ट्रमंडल के मूल्यों को बढ़ावा देना और उनकी रक्षा करना।
    • राष्ट्रमंडल का वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधित्व करना।
    • राष्ट्रमंडल सचिवालय के प्रशासन और संचालन की देखरेख करना।

पूर्व महासचिव :

  • डोमिनिका की पेट्रीसिया स्कॉटलैंड (2016-2025)
  • भारत के कमलेश शर्मा  (2008-2016)
  • डॉन मैककिनन, न्यूज़ीलैंड (2000-2008)
  • नाइजीरिया के चीफ एमेका अन्याओकू (1990-2000)
  • गुयाना के सर श्रीदाथ 'सन्नी' रामफल (1975-1990)
  • कनाडा के अर्नोल्ड स्मिथ (1965-1975)

राष्ट्रमंडल  

  • यह कई देशों का एक वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन है,
  • इसमें मुख्य रूप से ब्रिटिश साम्राज्य के भूतपूर्व क्षेत्र और आश्रित क्षेत्र शामिल हैं। 
  • इस संगठन का गठन 1949 में लंदन घोषणापत्र द्वारा किया गया था। 
  • राष्ट्रमंडल के प्रतीक चिन्ह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का प्रमुख माना जाता है। 
  • अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप और प्रशांत क्षेत्र के कई देश राष्ट्रमंडल में शामिल हैं। 
  • वर्तमान में  राष्ट्रमंडल में 56 देश शामिल हैं, जो स्वतंत्र और समान स्वैच्छिक सहयोग पर आधारित है। 
  • राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का मुख्यालय लंदन में है।

प्रश्न -  शर्ली बोचवे किस देश की विदेश मंत्री रह चुकी हैं ?

(a) घाना 

(b) दक्षिण अफ्रीका 

(c) इथोपिया 

(d) सूडान 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR