चर्चा में क्यों?
7- 8 मार्च, 2025 से शौर्य वेदनम उत्सव का पहली बार बिहार के मोतिहारी में आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु:
कार्यक्रम का उद्देश्य:
- भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना की सैन्य शक्ति का जीवंत प्रदर्शन
- युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना
मुख्य अतिथि:
- बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान
- सांसद एवं रक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष श्री राधा मोहन सिंह
- मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता
मुख्य आकर्षण:
- सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी:
- टी-90 युद्धक टैंक
- स्वदेशी के-9 वज्र स्व-चालित तोप
- बीएमपी वाहन
- डब्ल्यूएलआर स्वाति रडार
- भारतीय वायुसेना का फ्लाईपास्ट:
- 3 सुखोई-30 लड़ाकू विमान
- 2 एएन 32 परिवहन विमान
- चेतक हेलीकॉप्टर
- आकाश गंगा टीम द्वारा 8,000 फीट से रोमांचक पैराजंप प्रदर्शन
- भारतीय नौसेना का प्रदर्शन:
- नौसेना के कर्मियों द्वारा युवाओं को प्रेरित करना
- नौसेना की त्रि-आयामी क्षमताओं का प्रदर्शन
- नौसेना बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति
अन्य कार्यक्रम:
- मार्शल आर्ट प्रदर्शन
- सैन्य बैंड का प्रदर्शन
- विशेष बलों का युद्ध कौशल प्रदर्शन
- मोटरसाइकिल स्टंट और डॉग शो
भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष पहल:
- जॉब फेयर का आयोजन
- पुनर्वास निदेशालय द्वारा करियर मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की गई
सामाजिक भागीदारी:
- स्थानीय नागरिकों, एनसीसी कैडेट्स और छात्रों की भागीदारी
- शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु स्मारक स्थल का निर्माण
आत्मनिर्भर भारत' पर विशेष जोर:
- स्वदेशी सैन्य उपकरणों और तकनीक का प्रदर्शन
प्रश्न: 'शौर्य वेदनम उत्सव' का आयोजन पहली बार कहां किया गया था?
(a) मोतिहारी, बिहार
(b) पटना, बिहार
(c) गया, बिहार
(d) दरभंगा, बिहार
|