New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे शुभांशु शुक्ला

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है.
  • इसरो ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए कैप्टन शुभांशु शुक्ला और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर का चयन किया है
  • इसमें शुभांशु शुक्ला ‘प्राइम’ अंतरिक्ष यात्री होंगे तथा प्रशांत नायर बैकअप अंतरिक्ष यात्री होंगे
  • शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे. 
  • इससे पहले वर्ष 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे

एक्सिओम-4 मिशन

  • यह एक निजी स्पेस कंपनी एक्सिओम स्पेस का मिशन है
  • एक्सिओम-4 मिशन अक्टूबर 2024 के बाद लांच किया जायेगा 
  • यह अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स रॉकेट के माध्यम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जायेगा 
  • इसमें शुभांशु शुक्ला के साथ पौलेंड, हंगरी और अमेरिका के भी अंतरिक्ष यात्री होंगे

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

  • इसे 20 नवंबर, 1998 को लॉन्च किया गया था 
  • यह अंतरिक्ष में सबसे बड़ा मानव निर्मित ऑब्जेक्ट है। 
  • यह अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए आवास के रूप में कार्य करता है। 
  • भागीदार देश - अमेरिका, रूस, कनाडा, जापान तथा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
  • यह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर कक्षा में है।
  • यह पृथ्वी के चारों ओर लगभग 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से घूमता है।
  • यह लगभग हर 90 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा करता है।
  • इसका उद्देश्य अंतरिक्ष के बारे में ज्ञान का विस्तार करना और नए वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है 

प्रश्न - राकेश शर्मा अंतरिक्ष में किस वर्ष गए थे ?

(a) वर्ष 1980 

(b) वर्ष 1984 

(c) वर्ष 1988 

(d) वर्ष 1994 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR