New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 March, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30 March, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 March, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30 March, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

उत्तर प्रदेश में 8 वर्षों में सौर ऊर्जा उत्पादन में 10 गुणा वृद्धि

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्षों में सौर ऊर्जा उत्पादन में 10 गुणा वृद्धि होने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु:

  • उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) ने यह जानकारी वर्तमान सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दी।
  • वर्ष 2017 में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 288 मेगावाट थी।
  • वर्ष 2025 में सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 2653 मेगावाट हो गई है।
  • सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत 5 वर्षों में 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

सौर ऊर्जा के बारे में:

  • सौर ऊर्जा सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा है।
  • इसे सौर पैनलों के माध्यम से बिजली में परिवर्तित किया जाता है। 
  • यह अक्षय और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोतों में से एक है।

सौर ऊर्जा के प्रकार:

  • सौर फोटोवोल्टिक
  • सौर तापीय ऊर्जा

सौर ऊर्जा के लाभ:

  • अक्षय ऊर्जा स्रोत
  • पर्यावरण के अनुकूल
  • कम रखरखाव लागत
  • ऊर्जा सुरक्षा
  • ग्रामीण विद्युतीकरण

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA):

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग के अधीन अप्रैल 1983 में वैकल्पिक ऊर्जा विकास संस्थान का गठन एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में किया गया। 
  • इस संस्था का नाम अब उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) कर दिया गया है। 
  • यह अभिकरण प्रदेश में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये स्टेट नोडल एजेन्सी के रूप में भी कार्य कर रहा है।

प्रश्न: उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्षों में सौर ऊर्जा उत्पादन में कितने गुणा वृद्धि की है?

(a) 12 गुणा

(b) 11 गुणा

(c) 13 गुणा

(d) 10 गुणा

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR