चर्चा में क्यों
प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व सोनकुत्ता (Dhole) दिवस मनाया जाता है।
ढोल के बारे में
- ढोल एक मध्यम आकार का कुत्ता है जो अधिकतर दक्षिण एशियाई देशों में पाया है।
- ये सामाजिक जानवर हैं, जो झुंड में रहते हैं और शिकार करते हैं।
- ढोल आँख की बजाए सूंघने की (घ्राण) शक्ति से शिकार का पीछा करते हैं।
- वैज्ञानिक नाम : कुओन अल्पाइनस (Cuon Alpinus) ।
- यह कुओन प्रजाति का एकमात्र मौजूदा सदस्य है।
- अन्य नाम : एशियाई जंगली कुत्ता, भारतीय जंगली कुत्ता, ढोल, लाल कुत्ता, जंगली कुत्ता आदि।
- संरक्षण की स्थिति :
- IUCN स्थिति- लुप्तप्राय
- CITES- परिशिष्ट II
- भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (WPA) 1972- अनुसूची II में।
- परिवेश
- भारत में वितरण : संपूर्ण भारत में; हिमालय की ऊँचाई से लेकर मैदानी इलाकों तक।
- वैश्विक वितरण : भारत, मध्य एवं पूर्वी एशिया, चीन और मलेशिया।
- खतरा
- निवास स्थान की हानि
- शिकार आधार की कमी
- पशु-मानव संघर्ष
- बीमारी व संक्रमण