हाल ही में स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में सदस्य के रूप में शामिल हुआ
यह अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य देश है
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 21वें सम्मेलन के दौरान हुई थी
इसका मुख्यालय गुरुग्राम(हरियाणा) में है
इसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है
यह अपने सदस्य देशों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने के साधन के रूप में सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देता है
स्पेन
स्पेन, यूरोप के दक्षिण-पश्चिम में आईबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है
इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर, उत्तर में फ्रांस और बिस्के की खाड़ी ,पश्चिम में अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित है.