New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

राजगीर में खेल विश्वविद्यालय

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। 
  • राजगीर में एक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया है 
  • यह देश का पहला ऐसा खेल स्थल है जहां एक ही स्थान पर खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय है 
  • चोटों के इलाज के लिए खेल परिसर में एक अस्पताल का निर्माण भी किया गया है। 
  • इस खेल परिसर में 24 प्रकार के इनडोर और आउटडोर खेलों को खेलने  की सुविधा है।
  • इसमें कुश्ती, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। 
  • यह खेल विश्वविद्यालय, खेल प्रबंधन, खेल पोषण और खेल विज्ञान प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता के साथ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी प्रदान करेगा। 
  • इसमें देश की दूसरी सबसे बड़ी खेल लाइब्रेरी है 
    • देश की सबसे बड़ी खेल लाइब्रेरी राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला में है 

प्रश्न  - हाल ही में बिहार में किस स्थान पर खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया ?

(a) पटना 

(b) भागलपुर 

(c) सिवान 

(d) राजगीर 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR