सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल का सफल परीक्षण/h1>
चर्चा में क्यों ?
हाल ही में भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
यह परीक्षण ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया
यह उड़ान परीक्षण एक भूमि-आधारित ऊर्ध्वाधर लांचर से किया गया था
इसके तहत कम ऊंचाई पर उड़ रहे उच्च गति वाले एक हवाई लक्ष्य पर निशाना साधा गया था।
मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पता लगाया और उसे भेद दिया।
इस परीक्षण का उद्देश्य प्रॉक्सिमिटी फ्यूज और सीकर सहित हथियार प्रणाली के कई अद्यतन तत्वों को मान्य करना था।
इस प्रणाली के प्रदर्शन की आईटीआर चांदीपुर में तैनात रडार इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री जैसे विभिन्न उपकरणों द्वारा सावधानीपूर्वक निगरानी व पुष्टि की गई।
यह परीक्षण VL-SRSAM प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता की पुष्टि करता है।
वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल(VL-SRSAM)
VL-SRSAM जहाज-जनित हथियार प्रणाली है
इसे समुद्र-स्किमिंग लक्ष्यों सहित निकट दूरी पर विभिन्न हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह प्रणाली भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी
प्रश्न - हाल ही में वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VL-SRSAM) का उड़ान परीक्षण कहाँ किया गया ?