New
Diwali Offer - Get upto 75% Discount on all UPSC/PCS Online, Pendrive & Test Series Courses| Call: 9555124124

स्वावलंबन शक्ति अभ्यास

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र कोर ने ‘स्वावलंबन शक्ति’ अभ्यास आयोजित किया।
  • इसका आयोजन झांसी के पास बाबीना फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ।
  • यह अभ्यास 17 अक्टूबर, 2024 से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चला।
  • यह अभ्यास भारतीय सेना और रक्षा उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • इसका उद्देश्य उभरती और विशेष तकनीकों के एकीकरण के माध्यम से सेना की युद्ध क्षमताओं को बढ़ाना है।
  • इस सैन्य अभ्यास में 1800 सैन्यकर्मी, 210 बख्तरबंद वाहन, 50 विशेष उपकरण और विभिन्न हवाई उपकरणों ने भाग लिया।
  • 22 अक्टूबर को अभ्यास के हिस्से के रूप में सर्दन स्टार ड्रोन मेला और स्टेटिक उपकरण प्रदर्शन का भी आयोजन किया जा रहा है। 
    • इसका उद्देश्य ड्रोन और एंटी ड्रोन प्रोद्योगिकियों के क्षेत्र में स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को बढ़ावा देना है।

सुदर्शन चक्र कोर

  • इसे XXI कोर के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह सेना की एक स्ट्राइक कोर है।
  • इसका मुख्यालय भोपाल में स्थित है। 

प्रश्न  -  सुदर्शन चक्र कोर का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(a) जयपुर 

(b) बरेली 

(c) कानपुर 

(d) भोपाल 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR