भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (Technology Adoption Fund) लांच किया है।
टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड (TAF) के बारे में
- क्या है : भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप्स एवं एम.एस.एम.ई. के लिए वित्त पोषण परियोजना
- प्रमुख उद्देश्य : आयातित समाधानों पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास में तेजी लाना
- कुल राशि : 500 करोड़ रुपए
- यह फंड परियोजना लागत का 60% एवं बड़े उद्योगों के लिए 40% तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
- इसके तहत प्रति परियोजना अधिकतम 25 करोड़ रुपए की फंडिंग की जाएगी।
टेक्नोलॉजी एडॉप्शन फंड के प्रमुख लाभ
- भारतीय कंपनियों द्वारा विकसित प्रारंभिक चरण की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य उत्पादों में परिवर्तित करने में सहायक होना
- नए अंतरिक्ष उत्पादों के विकास से लेकर बौद्धिक संपदा के सृजन तक, भविष्य के अनुसंधान एवं विकास को गति देने में सहायक होना
- उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना
- आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन करना
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN–SPACe)
- परिचय : भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत एक स्वायत्त एजेंसी
- स्थापना : वर्ष 2020
- मुख्यालय : अहमदाबाद (गुजरात)
- उद्देश्य : अंतरिक्ष गतिविधियों में भारतीय निजी क्षेत्र की भागीदारी को सक्षम बनाना
- निजी संस्थाओं की अंतरिक्ष क्षेत्र की सभी गतिविधियों के लिए एकल एजेंसी के रूप में स्थापित
|