New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल बढ़ा

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दी।
  • यह 31 मार्च से अगले 3 वर्षों के लिए अर्थात 31 मार्च 2028 तक बढ़ाया गया है।
  • इसके 3 वर्षों के विस्तार के लिए कुल वित्तीय प्रभाव लगभग 50.91 करोड़ रुपये का होगा।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) के बारे में:

  • गठन : 12 अगस्त, 1994 (राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अधिनियम, 1993' द्वारा)
  • स्थापना : वैधानिक निकाय के रूप में 
  • शुरू में : 3 वर्ष की अवधि के लिए 
  • कार्यकाल बढ़ाया : वर्ष 1997 और 2001 में पारित संशोधन अधिनियमों के माध्यम से मार्च, 2002 और फिर फरवरी, 2004 तक  
  • वर्ष 2004 : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अधिनियम, 1993" समाप्त   
  • मंत्रालय : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के एक गैर-सांविधिक निकाय के रूप में 
  • कार्यकाल :  समय-समय पर सरकारी प्रस्तावों के माध्यम से बढ़ाया जाता है।
  • आयोग की संरचना: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 5 सदस्य 

आयोग के कार्य:

  • निम्नलिखित विशिष्ट कार्यक्रमों की सिफारिश केंद्र सरकार से करना।
    • सफाई कर्मचारियों की स्थिति, 
    • सुविधाओं और अवसरों में असमानताओं को समाप्त करना 
    • सफाई कर्मचारियों और विशेष रूप से मैला ढोने वालों के सामाजिक और;
      • आर्थिक पुनर्वास से संबंधित कार्यक्रमों और योजनाओं के कार्यान्वयन का अध्ययन और मूल्यांकन करना।

प्रश्न: हाल ही में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ाया गया है?

(a) 4 वर्ष 

(b) 5 वर्ष 

(d) 3 वर्ष 

(d) 6 वर्ष 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR