New
Diwali Offer - Get upto 75% Discount on all UPSC/PCS Online, Pendrive & Test Series Courses| Call: 9555124124

परमाणु ऊर्जा का बढ़ता महत्व

(मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन,प्रश्न पत्र -3,विज्ञान और प्रौद्योगिकी- विकास और उनके अनुप्रयोग)

संदर्भ

हाल ही में गूगल ने कई छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) से परमाणु ऊर्जा खरीदने के लिए ‘पहले कॉर्पोरेट समझौते’ की घोषणा की है। 

छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के बारे में 

  • छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) परमाणु रिएक्टरों की एक नई श्रेणी है, जो विद्युत उत्पादन में सक्षम होने के साथ ही पारंपरिक परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों की तुलना में काफी छोटे हैं। तुलनात्मक रूप में इनमें सुरक्षा विशेषताएँ भी बेहतर होती हैं। 
  • SMR का उपयोग छोटे ग्रिडों पर विद्युत उत्पादन के लिए किया जा सकता है।इनकी विद्युत क्षमता 300 मेगावाट प्रति इकाई तक होती है, जो परंपरागत परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों की उत्पादन क्षमता का लगभग एक तिहाई है।
  • आकार में छोटा होने के कारण इसे किसी कारखाने में तैयार किए जाने के साथ ही इसकी कई इकाइयों को एक साथ स्थापना एवं संचालन  के लिए संयंत्र स्थान पर ले जाया जा सकता है।

SMR के प्रकार 

छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर आकार, डिजाइन सुविधाओं और शीतलन प्रकारों में काफी भिन्न हो सकते हैं। विभिन्न SMR प्रौद्योगिकियों के उदाहरणों में शामिल हैं:

  •  दबावयुक्त जल संयंत्र
  • तरल नमक आधारित संयंत्र
  • उच्च तापमान वाले गैस संयंत्र 
  • तरल धातु शीतलक संयंत्र
  • ठोस अवस्था या ऊष्मा पाइप संयंत्र 

बड़ी तकनीकी कंपनियों द्वारा परमाणु ऊर्जा उपयोग की आवश्यकता 

गूगल

  • गूगल द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडलों को प्रशिक्षित करने और उनकी कार्यप्रणाली को बनाए रखने के साथ ही बढ़ते डाटा केंद्रों का रखरखाव के लिए ऊर्जा की अत्यधिक आवश्यकता होती है।
  • वर्ष 2024 की पर्यावरण रिपोर्ट में, गूगल ने स्वीकार किया कि वर्ष 2023 में उसके कुल वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में साल-दर-साल 13% की वृद्धि हुई है। 
    • ऐसे में उत्सर्जन को कम करने और इस एआई संक्रमण का समर्थन करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा की आवश्यकता है।
  • गूगल के अनुसार परमाणु ऊर्जा स्वच्छ होने के साथ ही आबाधित रूप से उपलब्ध है। इसीलिए कंपनी अगली पीढ़ी के परमाणु रिएक्टरों को स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति के एक विकल्प के रूप में मान्यता देती है। 

माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट और कॉन्स्टेलेशन ने क्रेन क्लीन एनर्जी सेंटर (CCEC) को लॉन्च करने और थ्री माइल आइलैंड यूनिट 1 को फिर से शुरू करने के उद्देश्य से 20 साल के बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

अमेज़न

  • अमेज़न ने यह भी घोषणा की कि उसने परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण का समर्थन करने के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।  
    • अमेज़न ने पेंसिल्वेनिया में टैलेन एनर्जी के साथ एक डाटा सेंटर सुविधा स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है जो डाटा केंद्रों को कार्बन मुक्त ऊर्जा से संचालित करेगा।

ओपन AI  

  • ओपनAI  के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने परमाणु स्टार्टअप ओक्लो का समर्थन किया, जिसका लक्ष्य इडाहो में वर्ष 2027 तक एक वाणिज्यिक माइक्रोरिएक्टर का संचालन करना है। 
    • ऑल्टमैन ने वर्ष 2021 में परमाणु संलयन कंपनी हेलियन में भी निवेश किया।

क्या परमाणु ऊर्जा वास्तव में स्वच्छ है? 

  • परमाणु ऊर्जा की स्वच्छता के संबंध में अभी भी स्पष्टता की कमी है। कई पर्यावरण समूह सक्रिय रूप से परमाणु ऊर्जा और इसे "स्वच्छ ऊर्जा" के रूप में प्रस्तुत किए जाने के तरीके का विरोध कर रहे हैं। 
  • पर्यावरणीय समूहों के अनुसार परमाणु ऊर्जा से संबंधित पूर्व की दुर्घटनाओं और संकटों की सार्वजनिक स्मृतियाँ अभी विद्यमान है।
    • यूक्रेन के चेर्नोबिल विस्फोट (1986) और जापान के फुकुशिमा दुर्घटना (2011) के परिणामस्वरूप व्यापक पर्यावरणीय विनाश हुआ जिसका प्रभाव वर्तमान में भी परिलक्षित होता है।
    • अमेरिका में वर्ष1979 में थ्री माइल आइलैंड दुर्घटना के परिणामस्वरूप रेडियोधर्मी गैसें उत्सर्जित हुई।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X