New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM Diwali Special Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 22nd Oct., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM Diwali Special Offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 22nd Oct. 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM

अमेज़न वर्षावन के संरक्षण की आवश्यकता

प्रारंभिक परीक्षा

(पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे)

मुख्य परीक्षा

(सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र-3 : संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन)

संदर्भ 

हाल ही में, एक गैर-लाभकारी संस्था ‘अमेज़न कंजर्वेशन’ द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार अमेज़न वर्षावन के लगभग 40% क्षेत्र असुरक्षित है। इन्हें संबंधित देशों द्वारा सरकारी संरक्षण नहीं प्रदान किया गया है।

अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष 

  • अमेज़न कंजर्वेशन द्वारा उपग्रह इमेजिंग कंपनी प्लेनेट के नए डाटा के विश्लेषण में जंगल का त्रि-आयामी चित्र प्राप्त करने के लिए लेजर के साथ इसे मशीन-लर्निंग मॉडल के साथ संयोजित किया गया था।
  • अध्ययन के अनुसार अमेज़न में अधिकतम कार्बन वाले 61% क्षेत्र स्वदेशी रिजर्व या अन्य संरक्षित भूमि के रूप में संरक्षित हैं किंतु शेष आमतौर पर किसी भी प्रकार से संरक्षित नहीं है।
  • आंकड़ों के अनुसार ये क्षेत्र अमेज़न के सुदूर दक्षिण-पश्चिम में पेरू में तथा सुदूर उत्तर-पूर्व में ब्राज़ील, फ्रेंच गुयाना एवं सूरीनाम में स्थित हैं।
    • ब्राज़ील, सूरीनाम एवं फ्रेंच गुयाना में केवल 51% पीक कार्बन क्षेत्रों को संरक्षण के लिए चिह्नित किया गया है। 
    • पेरू अपने महत्वपूर्ण क्षेत्रों के अत्यधिक भाग की रक्षा करता है किंतु कुछ क्षेत्र संरक्षण रहित रह गए हैं और उन्हें कटाई के लिए निर्धारित किया गया है।
  • महत्व : अमेज़न कंजर्वेशन के एंडियन अमेज़ॅन निगरानी परियोजना (MAAP) के विश्लेषण के अनुसार अमेज़न वर्षावन में 71.5 बिलियन टन कार्बन है, जो वर्ष 2022 के लिए वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का लगभग दोगुना है।
    • इसके अनुसार अमेज़न ने वर्ष 2022 तक के दशक में जितना कार्बन उत्सर्जित किया, उससे थोड़ा अधिक अवशोषित किया है। यह विश्व जलवायु के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
    • यह अध्ययन कुछ सर्वाधिक कार्बन वाले क्षेत्रों के संदर्भ में समग्र रोडमैप प्रदान करता है, जिन्हें संरक्षित करना महत्वपूर्ण है।
  • यदि अमेज़न वर्षावन वायुमंडल से कार्बन को अवशोषित करने वाले कार्बन सिंक के बजाय उत्सर्जन का स्रोत बन गया तो ग्रह पर इसका प्रभाव विनाशकारी हो सकता है।

अमेज़न वर्षावन के बारे में 

  • विस्तार : अमेज़न वर्षावन दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है जो इस महाद्वीप के नौ देशों, यथा- ब्राज़ील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना में विस्तृत है। 
    • इस वर्षावन का लगभग 60% हिस्सा केवल ब्राज़ील में विस्तृत हैं।
    • ये उत्तर में गुयाना हाइलैंड्स, पश्चिम में एंडीज़ पर्वत, दक्षिण में ब्राज़ीलियाई केंद्रीय पठार और पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा है।
  • इसे ‘ग्रह के फेफड़े’ (Lungs of the Planet) भी कहा जाता है क्योंकि ये कुल ऑक्सीजन आपूर्ति का 20% प्रदान करते है। 
  • जैव विविधता : अमेज़न में दुनिया की ज्ञात जैव विविधता का लगभग 10% हिस्सा पाया जाता है। इसमें लगभग 50,000 पौधों की प्रजातियाँ, 1,300 पक्षियों की प्रजातियाँ, 2,200 प्रकार की मछलियाँ, 427 प्रकार के स्तनधारी, 430 उभयचर प्रजातियाँ, 380 सरीसृप प्रजातियाँ और 2.5 मिलियन विभिन्न प्रकार के कीड़े पाए जाते हैं। 
    • यह क्षेत्र जगुआर, हार्पी ईगल और पिंक डॉल्फ़िन या अमेजन रिवर डॉल्फ़िन के लिए पृथ्वी के अंतिम आश्रयों में से एक है।  
  • जातीय समूह : यह 400 से भी ज़्यादा स्वदेशी और विभिन्न नृजातीय समूहों सहित 40 मिलियन से अधिक लोगों का निवास स्थल है, जो कृषि, कपड़े एवं पारंपरिक दवाओं के लिए प्रकृति पर निर्भर हैं।
  • मुख्य नदी : नील नदी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी अमेजन इस वर्षावन से प्रवाहित होती है। हालाँकि, आयतन में यह विश्व की सबसे बड़ी नदी है। 
  • कार्बन सिंक के रूप में : अमेज़न वर्षावन एक महत्वपूर्ण कार्बन सिंक है जो कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके इसे संग्रहित करता है। इसलिए, यह वैश्विक स्तर पर कार्बन के स्तर को बनाए रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
  • प्रमुख चुनौतियाँ : अवसंरचनात्मक विकास के कारण होने वाली वनों की कटाई, सूखा, आग की घटनाएं, मवेशी पालन और खनन गतिविधियाँ आदि। 
    • ट्रांस-अमेजोनियन हाईवे के लिए वनों की कटाई के कारण हाल के वर्षों में अमेज़न के आकार में 20% की कमी आई है।
    • विशेषज्ञों का अनुमान है कि अमेज़न वन के संरक्षण के लिए यदि त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो यह वर्षावन केवल 40 वर्षों में पूरी तरह से समाप्त हो सकता है।
  • अन्य : हालिया समय में अमेज़न क्षेत्र गंभीर पर्यावरणीय संकट से जूझ रहा है, क्योंकि पिछले वर्ष के रिकॉर्ड सूखे और इस मौसम में अपर्याप्त वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर लगातार गिर रहा है।
    • ब्राजील में अमेज़न नदी की एक प्रमुख सहायक नदी का जलस्तर वर्ष 1902 में रिकार्ड किए जाने के बाद से अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है तथा छोटी धाराएं लगभग लुप्त हो गई हैं।
  • वैज्ञानिकों के विश्लेषण के अनुसार, ग्लोबल वार्मिंग ने सूखे की संभावना को 30 गुना और बढ़ा दिया है। 

क्या आप जानते है?

  • अफ्रीका महाद्वीप में अवस्थित सहारा मरुस्थल से उड़ने वाली रेत अमेज़न वर्षा वनों को महत्वपूर्ण पोषक तत्व फॉस्फोरस की आपूर्ति करती है जो यहाँ पाए जाने वाले पेड़-पौधों को पोषण प्रदान करने के लिए आवश्यक है।
  • वनों की सघनता के कारण यहाँ वर्षा जल को जंगल की सतह तक पहुँचने में लगभग 10 मिनट लगते हैं। 
  • सूरज की रोशनी का केवल 1% ही जंगल की सतह तक पहुँच पाता है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X