New
Freedom Offer : Get Upto 75% Discount on All Our Online, Pendrive, Test Series & DLP Courses. Valid Till 17th Aug. | Call: 9555124124

दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर

चर्चा में क्यों ? 

  • हाल ही में तुर्की में दुनिया के सबसे पुराने कैलेंडर की खोज की गई 
  • यह कैलेंडर लगभग 13,000 साल पुराना है 
  • इसे एक पत्थर के खंभे पर उकेरा गया है
  • खंभे पर V शेप के 365 निशान हैं। 
  • प्रत्येक निशान एक दिन को दिखा रहा है। 
  • पूरे कैलेंडर में 12 चंद्र महीने हैं और 11 अतिरिक्त दिन हैं।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार यह कैलेंडर 10,850 ईसा पूर्व के आसपास हुए एक धूमकेतु के हमले की याद में बनाया गया होगा। 
  • इसे तुर्की में गोबेकली टेपे साइट पर खोजा गया है।

गोबेकली टेपे साइट

  • गोबेकली टेपे साइट प्राचीन इंजीनियरिंग और कलात्मकता का एक चमत्कार है। 
  • यह अब तक खोजी गई दुनिया की सबसे पुरानी मानव निर्मित संरचना है।
  • इसका निर्माण 9,600 से 8,200 ईसा पूर्व के बीच शिकारी-संग्राहकों द्वारा किया गया था 
  • इसमें बड़े पत्थर के खंभे गोलाकार बाड़ों में व्यवस्थित हैं 
  • इन्हें जानवरों और अमूर्त प्रतीकों की नक्काशी से सजाया गया है। 
  • इसका इस्तेमाल अनुष्ठान या औपचारिक उद्देश्यों के लिए किया जाता था।

प्रश्न  -  हाल ही में किस देश में दुनिया के सबसे पुराने कैलेंडर की खोज की गई ?

(a) सीरिया 

(b) ईरान 

(c) इराक 

(d) तुर्की

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X