New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024

TTVEL

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 जारी किया गया 
  • विश्व आर्थिक मंच ने इसे इंग्लैंड के सरे विश्वविद्यालय के सहयोग से तैयार किया है।
  • इस सूचकांक में 119 देशों को शामिल किया गया है
  • भारत को इस सूचकांक में 39वां स्थान दिया गया है  
    • वर्ष 2022 में भारत 54वें स्थान पर था।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका पहले और माली सबसे अंतिम स्थान पर है 

यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक

  • यह विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी एक द्विवार्षिक रिपोर्ट है। 
  • पहला सूचकांक वर्ष 2022 में जारी किया गया था।
  • यह सूचकांक उन कारकों और नीतियों को मापता है जो यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के विकास को सक्षम बनाती हैं 
  • इस सूचकांक में 17 स्तंभों और 102 व्यक्तिगत संकेतकों के आधार पर किसी देश को स्कोर दिया जाता है। 
  • इसमें अधिकतम अंक 7 और न्यूनतम अंक 1 है।
  • 1 सबसे खराब और 7 सबसे अच्छा है
  • वर्ष 2024 के सूचकांक में भारत का स्कोर 4.25 है।  

प्रश्न -  यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक किसके द्वारा जारी किया जाता है ?

(a) विश्व बैंक 

(b) पर्यटन मंत्रालय

(c) विश्व आर्थिक मंच

(d) नीति आयोग 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR