चर्चा में क्यों:
हाल ही में प्रख्यात पर्यावरणविद दारिपल्ली रामैया का तेलंगाना के खम्मम ज़िले में निधन हो गया।

दारिपल्ली रामैया केर बारे में:
- उनके उपनाम वनजीवी (ग्रीन क्रूसेडर), चेट्टू रामैया (पेड़ रामैया) थे।
- वे जीवन भर वनीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रहे।
- उन्होंने खम्मम ज़िले में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए
पद्म श्री सम्मान:
- रामैया को वर्ष 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- यह पुरस्कार उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया था।
- पर्यावरण संरक्षण कार्य में उनके योगदान के लिए।
प्रकृति के प्रति दर्शन:
- रामैया का गहरा विश्वास था कि मानव जीवन प्रकृति और पर्यावरण के बिना असंभव है।
- उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वृक्षारोपण और पारिस्थितिकीय जागरूकता को समर्पित कर दिया।
- उनके कार्यों ने अनेक लोगों को इस दिशा में प्रेरित किया और वे जनस्तरीय पर्यावरण आंदोलन का प्रतीक बन गए।
प्रश्न: हाल ही में किस प्रसिद्ध पर्यावरणविद का निधन तेलंगाना के खम्मम ज़िले में हुआ?
(a) सुंदरलाल बहुगुणा
(b) राजेन्द्र सिंह
(c) दारिपल्ली रामैया
(d) अंशु गुप्ता
|